लखनऊ- छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर लखनऊ विश्वविद्यालय में होने वाला व्याख्यान सोमवार को नहीं हो सका। वहीं चौक चौराहे पर छात्रपति शिवाजी महाराज का दुग्धाभिषेक भी नहीं हुआ। आयोजकों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अंतिम क्षणों में परिसर में कार्यक्रम की अनुमति देने से इंकार किए जाने के कारण यह आयोजन नहीं हो सका।इसके विरोध में मराठा समाज के लोगों ने चौक स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं दिनभर पार्क में बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। मराठा समाज के लोगों ने अनुमति नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया। मराठा समाज के अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि यह वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्याभिषेक का 350 वां वर्ष है। हम सभी भव्य रूप से इसे मनाना चाहते थे लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका।
Related Posts
थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों के मध्य हवाई फायरिंग व मारपीट की घटना के संबन्ध में।
- Tamanna Faridi
- February 12, 2024
- 0
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Like WhatsApp Gmail SMS Facebook Messenger Copy Link मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता दिलीप वर्मा की रिपोर्ट। आज दिनांक 12.02.2024 को समय […]

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रनिंग कर्मियों ने किया रक्तदान — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल
- Tamanna Faridi
- January 23, 2024
- 0
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Like WhatsApp Gmail SMS Facebook Messenger Copy Link श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रनिंग कर्मियों ने किया रक्तदान — […]

आमजन ने प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रमों को देखा और सराहा — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल
- Tamanna Faridi
- February 19, 2024
- 0
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Like WhatsApp Gmail SMS Facebook Messenger Copy Link आमजन ने प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रमों को देखा और सराहा — अभिषेक गुप्ता, […]