Breaking News
शेयर बाजार आज: निफ्टी50 सपाट खुला; बीएसई सेंसेक्स 82,250 के करीब‘विश्व कप रोकें’: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने का आग्रह किया। क्रिकेट समाचारऑस्कर 2026 नामांकन: टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, ‘सिनर्स’ और अकादमी पुरस्कारों में और अधिक टूटे रिकॉर्ड |‘यूएई में पहली त्रिपक्षीय बैठक’: ज़ेलेंस्की ने कहा, अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता कल से; शांति दस्तावेज़ लगभग तैयार‘हमारी प्लेटों पर पुलिसिंग’: वंदे भारत स्लीपर के केवल शाकाहारी मेनू को लेकर टीएमसी ने केंद्र पर हमला किया; आरोप सांस्कृतिक थोपना | भारत समाचारएमपी: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर हिंदुओं, मुसलमानों को भोजशाला में पूजा करने की इजाजत दी – क्या था विवाद? | भारत समाचारगाजा, यूक्रेन का पुनर्निर्माण करें: पुतिन ने ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ आमंत्रण का जवाब दिया – $1 बिलियन की जमी हुई संपत्ति की पेशकश क्या है?टी20 विश्व कप विवाद: ‘पवित्रता खतरे में पड़ जाएगी’ – आईसीसी ने बांग्लादेश के आयोजन स्थल परिवर्तन के अनुरोध को खारिज करते हुए क्या कहा। क्रिकेट समाचारजम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन ट्रैशी-I चौथे दिन में प्रवेश, उग्रवादियों की तलाश तेज। भारत समाचार‘उन्होंने मुझे डैडी कहा’: क्या ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आइसलैंड समझ लिया?

शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक का जिम्मेदार कौन, ट्रैफिक पुलिस, वाहन चालक, नगरीयप्रशासन या अतिक्रमणकारी

Follow

Published on: 14-12-2023

शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक का जिम्मेदार कौन, ट्रैफिक पुलिस, वाहन चालक, नगरीयप्रशासन या अतिक्रमणकारी

टीकमगढ़ शहर में काफी ट्रैफिक बढ़ रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ट्रैफिक की जिम्मेदारी को लेकर हमेशा पुलिस को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है लेकिन एक सोचने वाली बात है क्या ट्रैफिक की सारी जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है क्या इसको लेकर अन्य विभागों और वाहन चालकों को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझनी चाहिए शहर में देखा गया है की जगह-जगह दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान से बाहर अतिक्रमन कर दुकान लगाई जाती है जिससे आने-जाने में समस्या उत्पन्न होती है तो वहीं नगर पालिका द्वारा जो पार्किंग की व्यवस्था दी जानी चाहिए वह भी उपलब्ध नहीं है यहां तक की पूर्व के समय में टैक्सी स्टैंड बनाए गए थे जो भी अब बंद हो चुके हैं और टैक्सी चालक द्वारा इधर उधर टैक्सियां लगाई जाती हैं जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है तो वहीं वाहन चालक द्वारा भी बाजार में खरीदारी करते समय दुकान के सामने वाहन लगा दिए जाते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है पूर्व के समय में टैक्सियों के लिए स्टैंड बनाए गए थे जिसे यात्री को भी सुविधा उपलब्ध होती थी और टैक्सी चालक सड़क पर टैक्सी नहीं लगते थे वहीं बाहन चालक के लिए सड़क पर किनारे सफेद पट्टी बनाई गई थी इसके अंदर वह अपना वाहन पार्क करते थे जिससे अव्यवस्था नहीं होती थी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ट्रैफिक पुलिस नगर पालिका और टीकमगढ़ एसडीएम को आगे आना होगा ताकि जो दुकानदार अतिक्रमण करते हैं वह हटाया जाए नगर पालिका द्वारा टैक्सियों के लिए स्टैंड बनाए जाएं और शहर में किसी स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था दी जाए ताकि वाहन पार्क हों सके और लोगों को परेशान ना होना पड़े इसको लेकर इन सभी विभागों को एक साथ होना होगा उसके साथ ही वाहन चालकों को भी ध्यान देना होगा कि वह अपने वाहन उचित स्थान पर ही पार्क करें ताकि किसी को आने जाने में परेशानी न हो
टैक्सी चालक का कहना है कि अगर टैक्सी स्टैंड होगा तो टैक्सी सड़क पर खड़ी नहीं होंगी
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार द्वारा कहा गया है कि शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति काफी बन रही है इसको लेकर उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक से बात कर इसके लिए प्रयास किए जाएंगे और रही बात तक टैक्सी स्टैंड की तो उन्हें पुनः चालू किया जाएगा ताकि टैक्सिया सड़क पर खड़ी ना हो उसको लेकर उनके द्वारा और भी प्रयास किए जाएंगे शहर के ट्रैफिक को दूर करने के लिए जो भी प्रयास संभव होंगे वह उनके द्वारा किए जाएंगे

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी द्वारा भी कहा गया है कि ट्रैफिक की जो समस्या सामने आ रही है उसको लेकर ट्रैफिक विभाग निर्देश दिए गए हैं इसके साथ अन्य विभागों से मिलकर इसकी उचित व्यवस्था कराई जाएगी ताकि शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।