Breaking News
एनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहाNYC के मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास के पास फेंके गए विस्फोटकों की जांच IS-प्रेरित आतंकवाद के रूप में की गईडीलरों का कहना है कि मुंबई में एलपीजी रसोई गैस की कमी हो गई है, वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है। मुंबई समाचार

श्री गहोई वैश्य पंचायत के होली मिलन कार्यक्रम में जुटी सैकड़ों की भीड़

Published on: 27-03-2024

झाँसी। गहोई वैश्य वर्ग की प्रतिष्ठित पंचायत श्री गहोई वैश्य पंचायत के तत्वाधान में समाज के सुभाष गंज स्थित गोविंद जी मंदिर पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के बंधुओं द्वारा गुलाल, फूल और चंदन की होली खेली गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों ने बुंदेली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया साथ ही कार्यक्रम में व्यंजन, ठंडाई आदि स्वल्पाहारों का रसास्वादन किया। नवगठित श्री गहोई वैश्य पंचायत में इस बार युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व होने के कारण समाज के बंधुओं में नवीन उत्साह का संचार हुआ है जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी पंच के रूप में समाज को सेवायें दे रहे हैं। डॉ० संदीप बुंदेलखंड के ख्याति प्राप्त समाजसेवी हैं जिनके समाजसेवी कार्यों को देखते हुए श्री गहोई वैश्य पंचायत में पंच के रूप में उन्हें नामांकित किया। पंच बनने के बाद से ही डॉक्टर संदीप वैश्य वर्ग के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। डॉ० संदीप का कहना है वर्तमान राजनीति में वैश्य वर्ग का प्रतिनिधित्व घटता जा रहा है जो समाज के लिए चिंता का विषय है हमारा समाज चुनाव में उम्मीदवारों का हर प्रकार से सहयोग करता है लेकिन उसके बदले में समाज को अनुपातिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत के अध्यक्ष राम प्रकाश नाछोला एवं पंच राजेंद्र रद्दी वाले, कमलेश गुप्ता, राजू रक्सा, संजू डेंगरे, उमेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, अमित सेठ, अनिल पटवारी ,अशोक बरसैया, कुंज बिहारी गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र नगरिया, अन्नू गुप्ता, बृजेश बड़ोनिया, केदार गुप्ता, नितिन सरावगी, ओमप्रकाश बिश्वारी, ओमप्रकाश खांगट, प्रदीप नगरिया, राधेश्याम नीखरा एवं सैकड़ों की संख्या में गहोई वैश्य वर्ग के आगंतुक उपस्थित रहे।

श्री गहोई वैश्य पंचायत में युवा वर्ग के प्रतिनिधित्व से समाज में बड़ा उत्साह

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।