Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

श्री सदगुरू संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Published on: 05-09-2024

कुलदीप त्रिपाठी
आनंदपुर विदिशा। गुरुवार को शिक्षक दिवस का आयोजन श्री सदगुरू संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ में बड़े ही धूमधाम से संपन्न किया गया ।

*गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय* इस विषय पर आधारित रहा हमारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण के साथ किया गया ,तत्पश्चात प्राचार्य शिव त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकों द्वारा पूज्य गुरुदेव भगवान का पूजन तथा डॉ राधाकृष्ण जी के चित्र में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को अग्रसारित किया गया ।
प्राचार्य शिव त्रिपाठी जी द्वारा डॉ राधाकृष्णन जी के जीवनवृत्त एवं उनके शैक्षिक विचारो पर प्रकाश डाला गया । तथा अग्रिम क्रम में आचार्य शिवनरेश गौतम जी द्वारा गुरु शिष्य परम्परा पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए । अनंतर आचार्य प्रदीप शुक्ल एवं गौरव शर्मा जी द्वारा भी *शिक्षा ,शिक्षक,एवं शिक्षण* विषय पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए गए ।
कार्यक्रम में अग्रिम क्रम में छात्रों के द्वारा भी अपने गुरुजनों से क्या क्या सीखा गया एवं अपने गुरुजनों से कौन कौन से गुण हमने सीखे इस विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए ।
कार्यक्रम का समापन आचार्य कुलदीप पांडेय जी के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का सारांश एवं आभार के साथ शांति मंत्र के साथ किया गया तथा छात्रों को मिष्ठान प्रदान कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गई ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।