Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

हैरी साहू ने मिस्टर इंडिया जूनियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता जीत कर जनपद का नाम किया रोशन

Published on: 03-06-2024

बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में झाँसी के युवा कर रहे जनपद का नाम रौशन- डॉ० संदीप सरावगी

झाँसी। दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय मिस्टर इंडिया जूनियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में झाँसी के नैनागढ़ निवासी हैरी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर झांसी सहित पूरे बुंदेलखंड का नाम देशभर में रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं ने हिस्सा लिया था जिसमें बिलो 70 केजी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हैरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। हैरी बैंक में भी जॉब करते हैं नौकरी की व्यस्तता के बाद भी समय निकालकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। हैरी वर्ष 2018 से बॉडीबिल्डिंग की तैयारी कर रहे हैं उनका कहना है कि उनके परिवार और कोच अविनाश पॉल ने उनका पूरा सपोर्ट किया है जिसकी वजह से वे आज इस स्तर पर पहुंचे हैं। इस उपलब्धि को अर्जित करने पर आज हैरी साहू को संघर्ष सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय पर डॉक्टर संदीप द्वारा माला, मैडल पहनाकर एवं मूमैंटो देकर सम्मानित किया गया। संघर्ष सेवा समिति एवं संदीप सरावगी की सराहना करते हुए हैरी ने कहा डॉ० संदीप पूरे क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। वह प्रतियोगी युवाओं को विशेष रूप से सहयोग देते हैं आज उनके हाथों से मैडल पहनकर और मोमेंटे लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है और मेरा प्रयास रहेगा आगे भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता जीत कर मुझे डॉ० संदीप के हाथों से पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिले। वहीं डॉ० संदीप ने कहा हमारा बुंदेलखंड अपार प्रतिभाओं का धनी है बस आवश्यकता होती है प्रतिभाओं को निखारने की। ऐसे ही एक प्रतिभावान व्यक्ति हैं हमारे छोटे भाई अविनाश पॉल जी, जो फिटनेस टाउन जिम के संचालक हैं और बाफ्सा फेडरेशन के नॉर्थ इंडिया प्रेसिडेंट भी हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित किये गये युवा देश भर में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में झाँसी का नाम रोशन कर चुके हैं। मैं अविनाश पॉल द्वारा प्रशिक्षित हैरी साहू, सत्यम पाल और अन्य सभी युवाओं को शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि आगे ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर उर्वशी अवस्थी, कौशर जहां, सिद्धार्थ रावत, समर्थ ठाकुर, धर्मेंद्र गुर्जर, कमल मेहता, बसंत गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, सुशांत गेंड़ा, चंदन पाल, राकेश अहिरवार, शंकर यादव, रिजवान खान आदि उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।