![](https://lokayatdarpan.in/wp-content/uploads/2024/04/kmc_20240411_215947-2-1024x576.png)
पप्पू सिंह राजपूत
उन्नाव। खेत मे अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गयी।
तहसील सफीपुर क्षेत्र गाँव पट्टी उस्मान मजरा ऊगू के निवासी तौकीर हुसैन व अली हुसैन एवं बेवा मैसरी बेगम किसानों के खेतों में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे कई बीघे गेंहू व कलौंजी की लाखों रुपए की फसल जलकर राख हो गयी।वही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कई बीघा गेंहू व कलौंजी की फसल जलकर खाक हो गयी। इससे किसानों के जीवनयापन पर सीधे आघात पहुँचा है। फसल जल जाने से किसानों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनका रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल खबर लिखे जाने तक कोई सरकारी अधिकारी घटनास्थल पर नही पहुँचा न ही कोई क्षेत्रीय नेता मदद करने को आया। वही किसानों ने बताया कि वर्तमान सरकार चाहे लाख दावे कर ले कि किसानों की भरपूर मदद की जा रही है। लेकिन किसानों की स्थिति पर कोई ध्यान नही देता है।सिर्फ किसानों के साथ दिखावा होता है। किसान रो रोकर अपना दुखड़ा बयां कर रहे थे।