अनंत सिंह की बेटी के लिए ससुराल में बना नया घर, विदाई के बाद यहीं होंगी सारी रश्में

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार से होनी है। दूल्हे के पिता, सीआरपीएफ कमांडेंट रणविजय सिंह ने बिहटा के कृष्णा नगर में करीब दो कट्ठा जमीन पर नया चार मंजिला मकान बनवाया है। 11 नवंबर को इस घर में गृह प्रवेश होगा और शादी के बाद शिवांगी यहीं रहेंगी, फिर पति के साथ अमेरिका जाएंगी।
स्रोत: AajTak — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.aajtak.in/bihar/story/anant-singh-daughter-shivangi-singh-news-house-father-in-law-make-5th-floor-house-video-lcly-strc-2692827-2026-11-10



