Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

आपकी योजनायें- अपनी योजनाओं को जानें, मुख्यमंत्री पशुधन योजना

Follow

Published on: 04-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पशुपालकों को पशुओं की खरीद के लिए अनुदान राशि तथा पशु शेड निर्माण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बंध्याकरण, कृमिनाशक दवा वितरण, विशेष पशु चिकित्सा शिविर, पशु पालन हेतु प्रशिक्षण आदि निःशुल्क दिया जाता है। इस योजना के द्वारा पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त होने में सहायता मिलती है।

जिससे वे पशुपालन को अपना मुख्य व्यवसाय बना कर उसे और विस्तृत कर सकते हैं। इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलता है, जिससे दूध, मांस, अंडे आदि के उत्पादन में वृद्धि होती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है और ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरता है।

पशुओं की खरीद के लिए अनुदान

पशुपालकों को पशुओं की खरीद के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि का विवरण निम्नवत है-

  1. जोड़ा बैल वितरण की योजना
    परियोजना लागत- 40,000 रुपये
    अनुदान 90% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 4000 रू.
    लाभार्थी: बीपीएल श्रेणी के वैसे लाभुक जिनके पास खेती योग्य भूमि हो।
  2. बकरा विकास योजना (4+1)
    परियोजना लागत- 24,800 रुपये,
    अनुदान 90% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 2429 रू.
    लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के असहाय विधवा औरतें/दिव्यांग/निःसंतान दम्पति (उम्र कम से कम 50 वर्ष)

अनुदान 75% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 6071 रू.
लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा सभी लाभुक

  1. सूकर विकास योजना (4+1)
    परिजोयजना लागत- 57,800 रुपये
    अनुदान 90% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 5703 रू.
    लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के असहाय विधवा औरतें/दिव्यांग/निःसंतान दम्पति (उम्र कम से कम 50 वर्ष)

अनुदान 75% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 14257 रू.
लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा सभी लाभुक

  1. 400 लेयर (लो इनपुट लेयर कुक्कुट पालन) की योजना
    परियोजना लागत- 1,18,200 रुपये
    अनुदान 90% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 11808 रू.
    लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के असहाय विधवा औरतें/दिव्यांग/निःसंतान दम्पति (उम्र कम से कम 50 वर्ष)

अनुदान 75% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 29519 रू.
लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा सभी लाभुक

  1. ब्रॉयलर कुक्कुट पालन योजना (500)
    परियोजना लागत- 67,500 रुपये
    अनुदान 90% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 6736 रू.
    लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के असहाय विधवा औरतें/दिव्यांग/निःसंतान दम्पति (उम्र कम से कम 50 वर्ष)

अनुदान 75% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 16841 रू.
लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा सभी लाभुक

  1. बत्तख चूजा वितरण की योजना (अण्डा उत्पादन हेतु)
    परियोजना लागत- 1,700 रुपये
    अनुदान 90% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 170 रू.
    लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के असहाय विधवा औरतें/दिव्यांग/निःसंतान दम्पति (उम्र कम से कम 50 वर्ष) अनुदान 75% अधिकतम, लाभुक अंशदान- 425 रू.
    लाभार्थी: अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा सभी लाभुक

आवेदन प्रक्रिया:-

इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए जिला एवं प्रखंड पशुपालन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं । आवेदन पत्र में लाभार्थी का नाम, पता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि की जानकारी देनी होगी ।

योजना के तहत पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बंध्याकरण, कृमिनाशक दवा समेत योजना सम्बंधित अन्य जानकारी व परामर्श हेतु टेली मेडिसिन की सुविधा दी जा रही है।

टेली मेडिसीन संख्या – 18003097711 (Toll Free No.)

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।