Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर, जिला उपायुक्त द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के बेको पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 28-11-2023

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के बेको पंचायत में आयोजित शिविर का किया गया निरीक्षण

विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर शत प्रतिशत सुयोग्य व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का दिये निर्देश

सुदूर दुर्गम, दुरस्थ क्षेत्रों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाया जा रहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, प्रयास है कि एक भी सुयोग्य व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहें… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में आज 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के बेको पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लगाए गए सभी विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया और शिविर स्थल पर मौजूद लाभुकों से उनकी समस्या की जानकारी ली और शिविर के क्रियान्वयन के वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आमजनों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपकी समस्याओं का समाधान और निराकरण को लेकर आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार की विशेष पहल के द्वारा आमजनों को अपने ही पंचायत में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के साथ नई योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के विधिवत तरीके के बारे में बताया जा रहा है ।

दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आवेदन जमा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल नंबर फॉर्म के साथ हो ताकि समय पर आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सके।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अबुआ आवास योजना’ से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है। इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों (जिनके पास एक भी पक्का मकान नहीं है) को दिया जाएगा। इसके तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होगा। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों को 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण प्रदान करने की योजना राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम’ का उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना है। उन्होंने लाभुकों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक शिविर में आएं और उनका निराकरण किया जाएगा।

पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस क्रम में गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 08 छात्र छात्राओं को लाभ दिया गया। समाजिक सुरक्षा पेंशन् योजना के तहत चाम्पा सोरेन, पिता गुन्दु सोरेन और सुनिता महतो पति-स्व शिलु महतो को पेंशन योजना से लाभांवित किया गया।

सावित्री बाई फुले योजना के तहत जशनी सोरेन, रोशनी हेमब्रोम, मोनिका महतो, पिंकी महतो, शिवानी कर्मकार, पूनम महतो, राखी महतो को लाभ दिया गया। साथ ही कुल 14 छात्र छात्राओं के बीच साईकिल वितरण किया गया। फूलो झानो आर्शीवाद योजना के तहत सोनामुनी मुर्मू, पति रुपाय मुर्मू को योजना के तहत कुल 10000 की राशि का चेक प्रदान किया गया। सभी लाभुकों को फलदार पौधा देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि वे लाभुकों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दें और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर में पहुंचने वाले किसी भी लाभुक को परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों द्वारा दिए गए आवेदनों की जांच कर मौके पर ही योग्य आवेदनों को स्वीकृत कर लाभान्वित करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करने और आम जनता की समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।