Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ विधायक घाटशिला, बहरागोड़ा एवं पोटका पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, कल्याण मंच से लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

Follow

Published on: 30-11-2023

जिला अंतर्गत 7 प्रखंड के 8 पंचायत एवं 3 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर

प्रखंडों के वरीय प्रभारी शिविरों में रहे उपस्थित, कैम्प में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज 7 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 3 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर प्रखंड के देवघर पंचायत, पोटका प्रखंड के हाथीबिन्धा पंचायत, घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मउभण्डार पंचायत और पश्चिम मउभण्डार पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत, डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत, बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत, गुड़ाबान्दा प्रखंड के गुड़ाबान्दा पंचायत सहित नगर निकाय क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में बर्मामाईन्स, जुगसलाई नगर परिषद में ईदगाह मैदान जुगसलाई तथा मानगो नगर निगम में जे पी स्कूल शंकोसाई में शिविर लगाकर शिविर में आए आमजनों को सरकार के योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ देने संबंधी आवेदन लिये गए।

सरकार की योजनाओं का लाभ सभी सुयोग्य को मिले

माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत, माननीय विधायक श्री समीर मोहंती ने बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत तथा माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड के हाथीबिन्धा पंचायत और डुमरिया प्रखंड के बांकिशोल में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय विधायकगण द्वारा कल्याण मंच से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । तथा सभी लाभुकों को पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

माननीय विधायकगण एवं प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने स्टॉल निरीक्षण के क्रम में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा लोगों को सरल, सहज तरीके से आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया बताने के निर्देश दिए ताकि वे त्रुटिरहित आवेदन जमा कर सकें।

इस अवसर पर माननीय विधायकगण ने बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में कृत संकल्पित है कि एक भी योग्य लाभुक ऐसा नहीं हो जिसे योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत रहे। आपके अपने पंचायत में शिविर लगाने का उद्देश्य ही सभी सुयोग्य को सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करना है । उन्होने आगामी शिविरों में भी ग्रामीणों को शिविर में आकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, बताया कि एक महीने तक प्रशासन के अधिकारी और कर्मी सभी पंचायतों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ देंगे, इस अवसर का भरपूर लाभ उठायें।

ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए क्रियान्वित योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की पहल पर राज्य सरकार द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया गया है। यह योजना छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। उन्होंने ग्रीन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी दिया और शिविर में आवेदन देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

विभागीय स्टॉल पर दी जा रही योजनाओं की जानकारी

24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे #सरकार_ आपके_ द्वार कार्यक्रम के तहत सभी पंचायत स्तरीय शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही । स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाकर हेल्थ चेकअप एवं दवा का वितरण किया जा रहा ।

अबुआ आवास योजना, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, विभाग पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में बड़ी संख्या में ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवेदन जमा करा रहे।

शिविरों में कंबल, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती साड़ी, लुंगी का वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की ऑन द स्पॉट स्वीकृति, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की और महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वनपट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार का लाभ दिया जा रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।