इमरान खान बोले- जेल से जिंदा लौटना मुश्किल, जजों को चिट्ठी में ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का खतरा बताया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की तीन बड़ी अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को चिट्ठी लिखकर अपनी और पत्नी बुशरा बीबी के लिए चिकित्सा सुविधा की मांग की है। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि अदियाला जेल में उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज तथा हार्ट अटैक का खतरा बताया है। इमरान का आरोप है कि उन्हें रोज 22 घंटे अकेले रखा जा रहा है और 10 नवंबर को उनका ब्लड प्रेशर 193 तक पहुंच गया था।



