Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी किसानों के सिचाई के ट्यूबवेल बिल माफ हो: बलदेव सिंह बड़ैच

Published on: 04-07-2024

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

ऊधम सिंह नगर बाजपुर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी किसानों के सिंचाई के ट्यूबवेल के बिल को फ्री किये जाने, और किसानों के बकाया नलकूप बिलों को माफ कर अन्नदाता को राहत प्रदान करने एवं जनहित में विद्युत दरों को कम किये जाने की माँग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंण्डल अध्यक्ष बलदेव सिंह बड़ैच की अगुवाई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम का ज्ञापन एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी को सौंपा। किसान मोर्चा के मंण्डल अध्यक्ष बलदेव सिंह बड़ैच ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध करते हुए मांग की उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, की तर्ज पर उत्तराखंण्ड में भी किसानों के सिंचाई के ट्यूबवेल बिल को माफ करते हुए घरेलू और मार्केट दुकानदारों के बिलों की यूनिट में जो बढ़ोतरी की गई है उनकी दरे भी काम की जाए। उन्होंने कहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गंगाराम सूरी ‘गोल्डीजिला मंत्री रघुवीर सिंह उर्फ रिक्की,भाजपा मंण्डल महामंत्री आशीष ठाकुर, बलवीर सिंह, जगजीत सिंह, दलजीत सिंह, जसविन्दर सिंह, खुशराज सिंह, हरकेवल सिंह, हरवीर सिंह, सुखदेव सिंह, रिजवान अली, हरप्रीत सिंह ‘पन्नू’, इष्टपाल सिंह, संजीव सागर, रतन काम्बोज, आदि मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।