ऋषि दुबे को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बनाया रतलाम का जिला अध्यक्ष

ऋषि दुबे को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बनाया रतलाम का जिला अध्यक्ष 

— मध्य प्रदेश के युवा समाजसेवी हैं ऋषि दुबे।

  रतलाम। मध्य प्रदेश के युवा समाजसेवी ऋषि दुबे को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने रतलाम जिला का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आर पी दूबे के प्रस्ताव तथा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय के संस्तुति पर  युवा समाजसेवी ऋषि दूबे को रतलाम का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने ऋषि दूबे को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।