Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

एनसीएल अमलोरी परियोजना में अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2023–24 हुई सम्पन्न

Published on: 21-10-2023

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अमलोरी परियोजना में शुक्रवार को अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2023–24 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस पाँच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में एनसीएल निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में मनीष कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुये कहा कि सभी खिलाड़ियों में खेल भावना का होना अति आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होनें उपस्थित सभी से “फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4.0” से जुडने हेतु आह्वान भी किया एवं खेल कूद को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया। इस प्रतियोगिता के दौरान एनसीएल की निगाही परियोजना की टीम ने विजेता खिताब अपने नाम किया। इस प्रतिस्पर्धा में निगाही की टीम ने 03 गोल कर झिंगुरदा परियोजना की टीम को हराया। 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 15 मैच खेले गए जिनमें कुल 12 टीमों ने अपना जौहर दिखाया। इस अवसर पर बेस्ट प्लेयर का खिताब अमित निनारूया (निगाही) ने हासिल किया और वहीं बेस्ट गोल कीपर का खिताब एल तिरकी (झिंगुरदा) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (अमलोरी) आलोक कुमार महाप्रबंधक (कार्मिक) मुख्यालय सफदर खान, स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) गौरव बाजपेयी, प्रबन्धक (कार्मिक/कल्याण), जेसीसी सदस्य, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि एनसीएल में प्रतिवर्ष कर्मियों का उत्साह बढ़ाने एवं उन्हें खेल-कूद से जोड़ने हेतु ऐसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।