Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

एनसीएल की दूधीचुआ परियोजना को मिली 20 क्यूबिक मीटर इलैक्ट्रिक रोप शॉवेल की सौगात

Published on: 19-09-2023

सोनभद्र/सिंगरौली। सोमवार को भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधीचुआ परियोजना के मशीनी बेड़े में एक नयी इलैक्ट्रिक रोप शॉवेल को शामिल किया गया। इस नयी इलैक्ट्रिक रोप शॉवेल को सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान के लिए दूधीचुआ खदान में नियोजित किया।इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह के अतिरिक्त निदेशक (तक./संचालन) जितेंद्र मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही महाप्रबंधक (उत्खनन) मुख्यालय, महाप्रबंधक दूधीचुआ एवम मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष व अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।दूधीचुआ के मशीनी बेड़े में शामिल हुई 20 क्यूबिक मीटर क्षमता की इलैक्ट्रिक रोप शोवेल बेहद ही आधुनिक तकनीक व नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। एनसीएल में इन मशीनों का उपयोग परियोजनाओं में मुख्यतः अधिभार हटाने में किया जा रहा है। गौरतलब है कि एनसीएल के मशीनी बेड़े में 1150 से अधिक एचईएमएम शामिल है। देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता के अनुरूप एनसीएल के उत्पादन लक्ष्य भी बढ़ रहें है जिनको पूरा करने के लिए एनसीएल नई मशीनें नियोजित कर रही है। वर्तमान में एनसीएल प्रबंधन मशीनीकरण पर भारी मात्रा में पूंजीगत निवेश कर रही है जिस से विशालकाय 20 क्यूबिक मीटर क्षमता की शोवेल,190 टन क्षमता के डंपर, नई ड्रेगलाईन व अन्य नई मशीनें अपनी खदानों में उतार रही है ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।