Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

एनसीएल की निगाही परियोजना के मशीनी बेड़े में 2 नए डंपर हुए शामिल

Published on: 06-09-2023

सिंगरौली। मंगलवार को भारत सरकार की प्रमुख अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही क्षेत्र के मशीनी बेड़े में दो 190 टन क्षमता वाले डंपर शामिल किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक निगाही हरीश दुहन द्वारा नयी मशीनों का उद्घाटन किया गया। निगाही परियोजना में इन डंपर मशीनों के शामिल होने से परियोजना के कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होगी एवं इसके साथ ही अधिभार एवं कोयले को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एनसीएल की निगाही परियोजना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल उत्पादन क्षमता में बढ़ोत्तरी एवं देश की ऊर्जा जरूरतों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु नई अत्याधुनिक भारी मशीनों को तैनात कर रही है जो सभी सुरक्षा सुविधाओं जैसे ऑटो फायर, सप्रेशन सिस्टम,आडियो विजुअल, रिवर्स अलार्म, आदि नए सिस्टम से लैस हैं। वर्तमान समय में एनसीएल की खदानों में 190 टन क्षमता के 100 से अधिक डंपर तैनात हैं जो कोयला उत्पादन व अधिभार हटाव के कार्य में लगे हुए हैं। इसके साथ ही कंपनी के मशीनी बेड़े में 1150 से अधिक एचईएमएम शामिल है ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।