Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

एनसीएल ने जन्म जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

Published on: 02-10-2023

स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान, एनसीएल में विशेष स्वच्छता आभियान 3.0 की हुई शुरुआत 

सोनभद्र/सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर एनसीएल के सीएमडी, कार्यकारी निदेशकगणों सहित अधिकारियों व कर्मचारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं राष्ट्रहित में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम में एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह ने एनसीएल कर्मियों एवं हितग्राहियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती की बधाई दी व एनसीएल कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करते हुए शारीरिक, मानसिक एवं वातावरणीय स्वच्छता हेतु योगदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने स्पेशल कैंपेन 3.0 के लिए टीम एनसीएल को पूरी तन्मयता से जुटने के लिए आह्वान किया। समारोह में सीएमडी एनसीएल भोला सिंह, निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार , निदेशक (तकनीक/संचालन) जितेन्द्र मालिक, निदेशक (तकनीक /परियोजना एवं योजना) एस पी सिंह, एनसीएल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और कर्मचारीगण व सफाई मित्र शामिल हुए। इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल भोला सिंह व अन्य कार्यकारी निदेशकगण ने सफाई मित्रों को पुरुस्कृत कर उनको सम्मानित किया साथ ही इस दौरान उपस्थित सभी ने स्वच्छता शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर एनसीएल में विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 की शुरुआत हुई। 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में व्यापक स्तर पर सफाई आभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत चिन्हित स्थानों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण, स्वच्छता जागरूकता, स्क्रैप प्रबंधन तथा अलग अलग क्षेत्रों में विभिन्न मामलों का निस्तारण जैसे कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। इस तारतम्य में कंपनी ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। एनसीएल की सभी इकाइयों एवं  परियोजनाओं में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं  लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।