Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

एबीपीएस एवं एबीआईसी रेणुकूट में श्रद्धा से मनाई गई गाँधी जयंती

Published on: 03-10-2023

रेणुकूट (सोनभद्र)। अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल एवं आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज, रेणुकूट में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीआईसी में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान पर निबन्ध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग में लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में एबीपीएस के विद्यार्थियों द्वारा बापू जी का लोक प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए के साथ ही साथ रघुपति राघव राजा राम, हे राम हे राम, जग में साँचों तेरे नाम, ठुमक चलत रामचंद्र इत्यादि भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर गाँधीजी की उदारता पर आधारित एक एकांकी का सफल मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एबीपीएस की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता साही व उपप्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा वैष्णव तथा एबीआईसी के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल एवं उप प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने अपने-अपने विद्यालयों में गाँधीजी व शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न होने वाले इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।