कन्याकुमारी तेंकासी में बाढ़ से घरों में घुसा पानी

तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के तेज होने से कन्याकुमारी, तेंकासी और मदुरै जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है और खेत जलमग्न हो गए हैं।
कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और राहत दल तैनात किए गए हैं।
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है।



