Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

कप्तान साहब! आखिर कब तक सहते रहेंगे पत्रकार पुलिसिया उत्पीड़न

Published on: 09-03-2024

फरेंदा चौकी इंचार्ज के खिलाफ़ पत्रकार संगठन हुए लामबंद, अगर निलम्बन की कार्यवाही नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन

महराजगंज। फरेंदा मे विगत दो दिन पूर्व दो पत्रकारों के साथ फरेंदा पुलिस द्वारा अभद्रता पर चौकी प्रभारी व आरोपियों के विरोध में शनिवार को कोल्हुई मे स्थिति यश इण्टर नेशनल होटल में आज क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने बैठक कर फरेंदा पुलिस के कृत्य की निंदा करते हुए निलंबन कार्यवाही की मांग की गई। इस मामले में पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन को आगाह किए कि अगर पत्रकारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और चौकी इंचार्ज का निलंबन नहीं हुआ तो आगामी लोक सभा चुनाव में पत्रकार काफी विरोध पर उतारू हो सकते हैं।जिसके जिम्मेदार जनपद के आला अफसर होंगे।
बैठक में पत्रकारों ने दुख व्यक्त करते हुए दोषी पुलिस के खिलाफ निलंबन कार्यवाही की मांग की।इस मौके पर पत्रकारों ने एक स्वर में पुलिसिया उत्पीड़न की कटु निंदा करते हुए कहे कि इस घड़ी महराजगंज की पुलिस बेलगाम हो गई है।एक वर्ष के अंतराल में पत्रकारों के ऊपर आधा दर्जन पुलिसिया उत्पीड़न की घटनाएं हो चुकी है।अभी कोल्हुई के दो पत्रकारों के साथ तत्कालीन सी0 ओ0 फरेंदा अनुज कुमार सिंह द्वारा किए गए उत्पीड़न से पत्रकार काफी आहत थे।जब कि अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह द्वारा पत्रकार हित का आश्वासन भी दिया गया था किसी तरह की कार्यवाही नहीं होगी।फिर भी उन दोनो पत्रकारों को कोल्हुई पुलिस सी0 ओ0 अनुज कुमार सिंह के दबाव में चालान करने के बाद एक दिन के लिए जेल भेजवा दिया गया। इस बाबत वरिष्ठ पत्रकार कलाधर मिश्रा ने कहा कि पत्रकार सदैव जनहित में कार्य करता है। फरेंदा पुलिस द्वारा पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया जाना काफी निंदनीय है।उन्होंने कहा चौकी इंचार्ज के विरुद्ध जब तक निलंबन की कार्रवाई नहीं होगी तब तक विरोध जारी प्रदर्शन जारी रहेगा।इस तरह से जनपद के लगभग सभी थानों में ऐसे पुलिस कर्मी होने की चर्चा है। जो इस तरह के निंदनीय कृत्य करके सरकार को भी बदनाम करने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।
इसी क्रम में क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद सई संबोधित करते हुए कहा कि अपनी कलम के माध्यम से निष्पक्ष सच्चाई को लिखते रहें।अगर उसे कोई भी दबाने का प्रयास करता है तो हम और हमारा संगठन उसके विरोध में आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा पत्रकार सच्चाई लिखने पर उत्पीड़न का शिकार हो जाता है ।क्योंकि सच लिखने वाले और बोलने वालों के बहुत सारे दुश्मन हो जाते हैं,और बिना जांच के पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमे लिख दिए जाते हैं। उन्होंने संबोधन में सरकार से गुजारिश करते हुए कहा की पत्रकार सुरक्षा बिल लागू किया जाए ।जिससे आने वाले समय में हमारा हर पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहते हुए जनता की आवाज से को शासन प्रशासन तक पहुंचने की जिम्मेदारी का निष्पक्ष रूप से निर्वहन करता रहे।
डायनामाइट के नौतनवा तहसील प्रभारी अभिषेक रौनियर ने पुलिस द्वारा किए हुए कृत्य की निंदा करते हुए पत्रकारों को एकजुट होने की जरूरत है जब तक पत्रकार एकजुट नहीं होंगे तब तक उनका उत्पीड़न होता रहेगा। पत्रकारों से अभद्रता करने वाले चौकी प्रभारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए उसी दौरान फरेंदा पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सभी पत्रकार भाइयों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की जब तक निलंबन की करवाई नहीं हो जाती संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान अंगद शर्मा, देव अग्रहरी,बैतुल्लाह उर्फ चुन्ना खा, सोनू शर्मा, विनोद मौर्या, रोहित कन्नौजिया, आशीष गुप्ता, उदय रौनियार,राहुल गौतम,अभिषेक रौनियर, अफरोज खा,उदय रौनियार,अब्दुल्लाह पठान,विकाश मद्धेशिया,इमरान खान,मनोज कुमार,राम प्रकाश राव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।