क्रुणाल पांड्या हांगकांग सिक्सेस में भारत के कप्तान बने

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी क्रुणाल पांड्या करेंगे। पहले यह जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार को दी गई थी, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम में बुला लिया गया, जिसके बाद कप्तानी में बदलाव करना पड़ा। क्रुणाल अपने अनुभव के बल पर इस तेजतर्रार प्रारूप में टीम का नेतृत्व करेंगे, जहां हर मैच छह ओवर का होता है और आक्रामक खेल ही सफलता की कुंजी माना जाता है। भारतीय टीम में शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीती भारतीय खेमे की नजरें इस बार खिताब जीतने पर टिकी रहेंगी।श राणा, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यह संतुलित टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूती देती है। टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। छोटे प्रारूप में कई खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का अच्छा अवसर होगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस बार रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है, क्योंकि हर गेंद पर मैच का रुख बदल सकता है।


