Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

क्षेत्राधिकारी महाराजगंज ने पारस्परिक वार्ता के बाद पति पत्नी के मध्य व्याप्त आपसी मनमुटाव को कराया समाप्त

Published on: 10-11-2023

अतुल जौहरी मानवाधिकार मीडिया

रायबरेली। पति पत्नी के पारिवारिक विवाद के मामले में सीओ महराजगंज द्वारा आपसी सुलह-समझौता कराकर उनके मध्य चले आ रहे मनमुटाव को समाप्त कराते हुए हंसी खुशी विदा कराया गया।

क्षेत्राधिकारी महराजगंज इंद्रपाल सिंह की अनोखी पहल से लगातार पारिवारिक मामलों में सुलह समझौता पति पत्नी के बीच हुए झगड़े को समाप्त कराने  का कार्य किया जा रहा है।

सीओ महराजगंज द्वारा दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया जाता है। दोनों पक्षों को समझा कर आपसी विवाद समाप्त कराकर उन्हें राजी खुशी विदा किया जा रहा है।

दरअसल कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि इन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। तो, कई बार लड़ाईयां इतनी बढ़ जाती हैं कि मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाता है।

ऐसे में मामले को कोर्ट-कचहरी में पहुंचाने से पहले हर किसी को रिश्ते को बस एक बार ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। और इसी की एक अनोखी पहल रायबरेली पुलिस के क्षेत्राधिकारी महराजगंज इंद्रपाल सिंह कर रहे है।

दरअसल मामला जिले के महराजगंज थाना अंतर्गत पूरे सुखई मजरे अतरेहटा गांव का है। जहा पति पत्नी में पारिवारिक विवाद शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद से चल रहा था।

आपको बताते चले कि रूबा पुत्री स्वर्गीय रफीक अहमद निवासी पूरे सुखई मजरे अतरेहटा थाना महराजगंज व जुनैद पुत्र रियाज निवासी ग्राम पहाड़गंज अलीपुर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली की शादी दिनांक 29 मार्च 2020 को हुई थी।

शादी के डेढ़ वर्ष बाद पति-पत्नी का आपस में विवाद होने लगा था। जिसके कारण पत्नी काफी समय से अपने मायके मे रह रही थी। जिस संबंध मे रूबा उपरोक्त ने एक शिकायती पत्र दिया था जो जांच क्षेत्राधिकार महाराजगंज इंद्रपाल सिंह को प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को क्षेत्राधिकारी महराजगंज इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपरोक्त दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया गया और दोनों पक्षों को समझाया गया। जिसके उपरान्त उन्होनें आपसी सुलह-समझौता कर लिया तथा क्षेत्राधिकारी महराजगंज द्वारा उनके मध्य चले आ रहे मनमुटाव को समाप्त कराते हुए हंसी खुशी विदा कराया गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।