Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक●धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक
राज्य समाचार

चार राज्यों में अट्ठाईस विधान परिषद सीटों पर मतदान आज

23 October 2026, 6:12 am  |  लोकायत दर्पण

बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की अट्ठाईस सीटों के लिए आज शुक्रवार को मतदान हो रहा है। चारों राज्यों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान जारी रहेगा।

इनमें बिहार की आठ, कर्नाटक की चार, महाराष्ट्र की पांच और उत्तर प्रदेश की ग्यारह सीटें शामिल हैं। ये सभी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें हैं, जिनके मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जिनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मेरठ मंडल शामिल हैं। राज्य में करीब चौदह लाख मतदाता एक सौ बावन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतगणना मंगलवार सत्ताईस अक्टूबर को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया इकतीस अक्टूबर तक संपन्न कर ली जाएगी। चुनाव आयोग ने मतदान के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सहायता का प्रबंध भी किया गया है।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →