चेन्नई में जलभराव से बसें फंसीं, यातायात प्रभावित

चेन्नई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
एक बस वर्कशॉप में पानी भरने से कई बसें फंस गईं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।
शहर की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम की टीमें पानी निकालने में जुटी हैं।
मौसम विभाग ने चौबीस और पच्चीस अक्टूबर को चेन्नई में भारी वर्षा का अनुमान जताया है।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
निचले इलाकों में राहत शिविर भी तैयार किए गए हैं।



