Wednesday, 28 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार हुए●हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या का खुलासा●दस दिन में चार चुनाव, दुनिया की राजनीति लेगी नया मोड़●बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब मजबूत, तटीय राज्यों में अलर्ट●लूला की जीत पर ट्रंप के सवाल से ब्राजील में तनाव●सूडान में अकाल का खतरा, करोड़ों लोग भोजन को तरसे●एआई दौड़ तेज, एंथ्रोपिक के आईपीओ ने बढ़ाई हलचल●गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स चढ़ा●दिल्ली में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार हुए●हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या का खुलासा●दस दिन में चार चुनाव, दुनिया की राजनीति लेगी नया मोड़●बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब मजबूत, तटीय राज्यों में अलर्ट●लूला की जीत पर ट्रंप के सवाल से ब्राजील में तनाव●सूडान में अकाल का खतरा, करोड़ों लोग भोजन को तरसे●एआई दौड़ तेज, एंथ्रोपिक के आईपीओ ने बढ़ाई हलचल●गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स चढ़ा
उत्तर प्रदेश

छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर की जाए- मनींद्र कुमार

28 June 2026, 11:14 am  |  लोकायत दर्पण

छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर की जाए- मनींद्र कुमार

ब्लॉक सभागार मियागंज में बी ई ओ / एच टी बैठक सम्पन्न

मानवाधिकार मीडिया

उन्नाव मियागंज विकास खण्ड मियागंज ब्लॉक सभागार मे खण्ड शिक्षधिकारी और प्रधानाध्यापक /इंचार्ज शिक्षकों की मासिक बैठक सम्पन्न हुईं,
बैठक की अध्यक्षता खण्ड शिक्षधिकारी मनींद्र कुमार ने की l
बैठक को सम्बोधित करते हुए ए आर पी दीप नारायण त्रिपाठी ने बताया की शिक्षण कार्य हेतु बच्चे विद्यालय आने लगे हैं स्कूल की विधिवत साफ सफाई कक्षा कक्ष, शौचालय, पानी की टंकी किचन की सफाई पर विस्तृत अपने विचार रखे साथ ही स्कूलों मे नवीन नामांकन बढ़ाये जाने के लिए डोर टू डोर सम्पर्क, अभिवावकों से सीधे संवाद, विद्यालयों मे उल्लास पूर्ण वातावरण के सृजन पर बल दिया वहीं ,ए आर पी संजीव दीक्षित ने रेमीडियल क्लास चलाने एवम नियमित रूप से असेसमेंट करने का आग्रह सभी से किया l
पूर्व ए आर पी अमित वर्मा ने विद्यालय मे प्राप्त पुस्तकों को प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने आधार विहीन बच्चों को आधार बनावाने साथ ही डी बी टी के विषय मे जानकारी दीं l
खंड शिक्षाधिकारी मियागंज मनींद्र कुमार ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे कहा कि कंपोजिट ग्रांट की जो धनराशि आयी है उसे तीस जून तक उपयोग करना सुनिश्चित करें
इस सत्र मे बच्चों के पाठन पाठन की एक सुव्यवस्थित योजना बना ली जाये। श्री मनींद्र कुमार ने कहा कि सभी अभिलेख दुरुस्त कर लिए जायें बच्चों की उपस्थिति भी नियमित रूप से प्रेरणा पोर्टल पर अवश्य की जायें । शिक्षा के मुख्य बिंदुओं व सरकार की मंशा से सभी शिक्षकों को अवगत भी कराया।अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए मीटिंग का समापन किया l
इस अवसर पर सभी प्रधान शिक्षक व इंचार्ज शिक्षक उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से शिवकुमार तिवारी, अभिषेक वर्मा, रमेश कुमार, आशीष खन्ना,आशीष चौहान, आफ़ताब अहमद,अज़ीज़ उल रहमान, अमित शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →