Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक सम्पन्न –प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 01-09-2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक सम्पन्न –प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतों को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

 जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को संगम सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने असंतोषजनक निस्तारण पाये जाने पर तहसीलदार कोरांव, हण्डिया एवं फूलपुर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो भी आख्या दी जाये, उसका एक बार अवलोकन अवश्य कर लें। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है साथ ही यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनत न बरती जाये। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को गौशालाओं का निरीक्षण करने के लिए कहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।