Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 18-11-2023

महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युतीकरण, पहुंच पथ मरम्मती, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। महापर्व छठ पूजा की पूर्व संध्या पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जुस्को के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, बेली बोधनवाला घाट बिष्टुपुर, बड़ौदा घाट बागबेड़ा, घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देषों के अनुपालन का जायेज़ा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों का जायेज़ा लिया। उन्होने छठ घाटों की साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी छठ घाट में चिन्हित किए गए डेंजर जोन एवं बेरिकेडिंग, गोताखोर, समुचित प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था का जायेज़ा लिया।

उन्होंने नगर निकाय, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए घाट पर आने वाले सभी छठव्रती को किसी भी तरह की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से अनुपालन हो इसका घाटों पर नियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस ऑफिसर को निर्देशित किया गया।

उन्होंने लोगों से अपील किया कि जितने भी सुविधा और सुरक्षा के उपाय किए गए हैं उनका अनुपालन करें, विशेषकर चिन्हित किए गए डेंजर ज़ोन और सुरक्षा मार्किंग को न तोड़ें और अपनी सुरक्षा और दूसरों की भी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखें। उन्होंने आस्था के इस पर्व को आस्था के अनुरूप ही मनाने की बात कहते हुए सभी जिलावासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील किया कि जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा किए गए सुरक्षात्मक इंतजाम का पूर्ण रूप से अनुपालन करें। उन्होंने पर्व के अवसर पर लागू किए गए ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की बात कही जिससे कहीं भी आवागमन में किसी प्रकार समस्या उत्पन्न न हो।

आतिशबाजियों को लेकर उन्होंने कहा कि हमेशा पूर्ण एहतियात बरतें और खासकर बच्चे, बूढ़े और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ही आतिशबाजी करें।

त्योहार पर कोई भी ऐसा कार्य न करें जो दूसरों के लिए किसी भी प्रकार से खतरे का सबब बन सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से डेंजर ज़ोन व बढ़े हुए जलस्तर के समीप नहीं जाने और उक्त स्थान पर चिन्हित किए गए सुरक्षा सीमा का उल्लंघन न करने और किसी दूसरे को भी न करने देने की अपील की।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।