Breaking News
लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में जन्म-मृत्यु संशोधन अधिनियम 2023 एवं CRS Revamped पोर्टल विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण

Follow

Published on: 06-07-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जन्म-मृत्यु पंजीयन को लेकर सीआरएस पोर्टल में किए गए अपग्रेडेशन को लेकर निबंधन ईकाइयों लिए एक दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में संबंधित सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों के रजिस्ट्रार, शाखा प्रभारी एवं कंप्यूटर, नगरीय निकायों के रजिस्ट्रार व अन्य सभी उप रजिस्ट्रार व प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संशोधित अधिनियम 2023, CRS Revamped पोर्टल पर विस्तृत चर्चा की गई। 01.10.2023 के बाद पैदा हुए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है, जो बच्चे से संबंधित बनाए जाने वाले अन्य दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता सूची, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी नौकरी में ज्वानिंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राप्त करने का एक मात्र प्रमाण पत्र होगा।

चिकित्सा संस्थानों में हुई प्रत्येक मृत्यु के कारण का चिकित्सीय प्रमाणीकरण संबंधित संस्थान के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिया जाना अनिवार्य होगा।

CRS Revamped पोर्टल में आम नागरिकों द्वारा मोबाईल ओटीपी के माध्यम से जन्म-मृत्यु की घटित घटना के स्थान से संबंधित रजिस्ट्रार को, ऑनलाईन प्रेषित की जा सकेगी एवं रजिस्ट्रार द्वारा सत्यापन कर प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा। जो सूचनादाता द्वारा उल्लेखित ई मेल आई.डी. पर प्राप्त हो जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने बताया कि सीआरएस पोर्टल अपग्रेड होने के बाद लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र लेना आसान हो जाएगा। जन्म और मृत्यु होने के 21 दिन के भीतर सीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद आवेदन रजिस्ट्रार के पास पहुंचेगा। जांच-पड़ताल के बाद जरूरतमंद को प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त होगा। इससे लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना होगा।

इसमें बड़ी बात यह है कि जन्म व मृत्यु को लेकर जारी होने वाले प्रमाण-पत्रों में धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी। पहले जन्म व मृत्यु के 21 दिन के बाद का प्रमाण-पत्र आसानी से बन जाता था। अब 21 दिन बाद पोर्टल पर बिलंब शुल्क की रसीद का क्रमांक डालना होगा। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ सकेगी।

जन्म व मृत्यु से 21 दिन तक कोई शुल्क नहीं है। यदि 21 दिन बाद आवेदन किया जाता है तो, 22 से 30 दिन का 2 रुपए, 31 दिन से एक साल तक पांच रुपए तथा एक साल से अधिक पुराने प्रमाण-पत्रों के लिए दस रुपए का शुल्क निर्धारित है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।