Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर बोड़ाम की भवानी दास का केजीबीवी पटमदा में हुआ नामांकन

Follow

Published on: 03-11-2023

परिजनों ने घर से कॉलेज की ज्यादा दूरी होने पर पढ़ाई जारी रखने में असमर्थता जताई थी, नामांकन होने पर जताई खुशी

जमशेदपुर (झारखंड)। जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा किया जाता है । इसी क्रम में 31 अक्टूबर को बोड़ाम प्रखंड के अंधारझोर गांव से आए शिल्पकारों के एक दल ने कई जनसमस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा था जिसमें दल में शामिल भवानी दास के दादा ने पोती को पढ़ाई जारी रखने में आ रही समस्या से भी अवगत कराया । उन्होने बताया कि 10वीं पास होने के बाद भवानी का नामांकन वर्कर्स कॉलेज में कराया लेकिन आर्थिक समस्या के कारण प्रतिदिन लगभग 10 किमी आने-जाने में परेशानी होती है जिसपर पढ़ाई जारी रखने में असमर्थता जताई ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिक्षा विभागीय पदाधिकारी को भवानी दास का नामांकन आवासीय विद्यालय केजीबीवी पटमदा में कराने का निर्देश दिया गया था जिसके बाद 03.11.2023 को आज नामांकन कराया गया । भवानी दास के पिता दयामय रूहिदास ने बेटी का नामांकन आवासीय विद्यालय में होने पर खुशी जताते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।