Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने साक्ची में ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री, झारखंड का शिल्पकारों, कलाकारों ने जताया आभार

Follow

Published on: 10-11-2023

राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार ‘विश्वकर्मा पॉइंट’ पूर्वी सिंहभूम जिला के कलाकारों, शिल्पकारों की कला को संवर्धित, संरक्षित करने की दिशा में एक पहल, जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले के शिल्पकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों तथा सखी दीदीयों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साक्ची में आज ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ का शुभारंभ किया गया ।

इस दौरान उन्होने शिल्पकारों, कलाकारों एवं सखी दीदीयों द्वारा निर्मित कलाकृति एवं उत्पाद के स्टॉल का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहनवर्धन किया। ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ को लेकर जिले के शिल्पकारों, कलाकारों तथा सखी दीदीयों ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया । ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ में जिले के हुनरमंद शिल्पकारों द्वारा निर्मित वाद्ययंत्र, शिल्प कलाओं, कलाकृतियों के साथ-साथ सखी दीदियों द्वारा निर्मित/ उत्पादित दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की बिक्री की जाएगी ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार शिल्पकारों, कलाकारों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान की दिशा में संवेदनशील है । उन्होंने कहा कि उचित प्लेटफॉर्म के अभाव में स्थानीय शिल्पकारों और सखी दीदियों द्वारा निर्मित वस्तुएं बाजार में नहीं आ पा रही थी।

पीढ़ियों से लोग जिस कला को संरक्षित एवं संवर्धित करने में जुटे हैं उसे पहचान दिलाने में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग देने का प्रयास है ताकि वे अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर सकें और लोगों तक पहुंचा सकें । स्थानीय शिल्पकारों के सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार यह पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

आइए, पूर्वी सिंहभूम जिला के कलाकारों, शिल्पकारों की कला को संवर्धित, संरक्षित करने, जिले की सांस्कृतिक, पारम्परिक विरासत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। स्थानीय शिल्पकारों, कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पाद को हम सभी जरूर खरीदें।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।