Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार अबुआ आवास योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों, बीडीओ के साथ किया बैठक

Follow

Published on: 17-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। अबुआ आवास योजना के लिए आगामी 24 नवम्बर से 26 दिसंबर तक आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में ज्यादा से ज्यादा आवेदन आये इसे लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने लाभुक का चयन/PWL सूची/योजना अंतर्गत किस्त भुगतान/आवास निर्माण इत्यादि की जानकारी दी।

उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों का आवेदन शत प्रतिशत प्राप्त किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि इस योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिलना सुनिश्चित किया जाए।

क्या है अबुआ आवास योजना

झारखंड सरकार द्वारा गृहविहीन या कच्चे घरों में रह रहे गरीब लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने हेतु राज्य संपोषित योजना के रूप में “अबुआ आवास योजना” (AAY) शुरू किया गया है। राज्य का कोई भी अहर्ताधारी नागरिक पक्का आवास से वंचित नहीं रहे इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण पहल की गयी है । आगामी 24 नवम्बर से 26 दिसंबर तक सभी प्रखण्डों में आयोजित होने जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से लाभुक अपना आवेदन जमा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

योजना की मुख्य विशेषताएं:-

  • यह योजना 100 प्रतिशत राज्य सरकार सम्पोषित योजना है।
  • AAY अन्तर्गत स्थानीय सामग्री तथा डिजाइन का उपयोग करते हुए तीन कमरे के आवास का निर्माण न्यूनतम 31 वर्ग मीटर मे किया जाएगा, जिसमें स्वच्छ रसोईघर भी शामिल है ।
  • AAY घरों को अनिवार्य रूप से परिवार की महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा। महिला की मृत्यु या अनुपस्थिति की स्थिति में, परिवार के मुखिया के नाम पर आवास पंजीकृत किया जा सकता है।
  • प्रति यूनिट आवास की सहायता राशि 4 किश्तों में कुल 2.00 लाख रूपए होगी ।
  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM) या किसी अन्य समर्पित स्रोत के साथ अभिसरण के माध्यम से शौचालय निर्माण के लिए सहायता दिये जाने का प्रावधान है।
  • घर के निर्माण के लिए यूनिट सहायता राशि के अलावा मनरेगा के तहत अधिकतम 95 मानव दिवस अकुशल मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान है।

अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज:-

  • मनरेगा जॉब कार्ड की छायाप्रति
  • आवेदनकर्ता के आधार कार्ड की छायाप्रति
  • आवेदनकर्ता के वर्तमान में चलंत बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • पारिवारिक विवरणी
  • आवेदनकर्ता का वर्तमान में चलंत मोबाइल नंबर

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।