Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में जिला फुटबाल चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन, चोपन क्लब रही विजेता

Published on: 24-09-2023

ओबरा (सोनभद्र)। जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के तत्वाधान में जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती चांदनी देवी व विशिष्ट अतिथि शमशाद खान व इसरार अहमद द्वारा सामुहिक रूप से किया गया।

वही इस कार्यक्रम में भारत भूमि ग्रुप के एम डी के द्वारा खिलाड़ियों को फुटबॉल कीट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के सचिव अहमद खान (नूर) ने किया। प्रथम मैच चोपन बनाम दुद्धी के बीच खेला गया। जिसमें मध्यान्तर के पहले दुद्धी और चोपन दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया ।

मध्यांतर के बाद अंतिम के 10 मिनट में चोपन के प्रियांशु ने लगातार दो गोल दाग कर दुद्धी पर अपना दबदबा बनाया साथ ही चोपन ने दुद्धी को 0_2 गोल से पराजित कर विजय दिलाई। इस मैच में रेफरी की भूमिका अरविंद यादव, सुजीत कुमार, सलमान खान, मुकेश तिवारी, मुज़फ्फर अली ने निभाई।

इस खेल के अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, समाजसेवी रमेश सिंह यादव, हाजी नूरुद्दीन खान, जिला महासचिव बृजेश तिवारी, सुनीता तिवारी, किरण सिंह, कामेश्वर सिंह, जियाउद्दीन चौधरी, अनिल सिंह, वाहिद खान, कृष्णा पासवान, ज्ञानी शर्मा, अमरजीत, जितेंद्र शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज द्वारा किया गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।