Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

जो रक्तदान करते है वो महान व देवतुल्य होते है : दिलीप दुबे

Published on: 09-09-2023

प्रयास के सदस्य व रक्तदाता प्रदीप सेन की अगुवाई में चार साथियो ने किया रक्तदान

रेणुकूट (सोनभद्र)। आओ करे रक्तदान एक सुखद एहसास किसी को जिंदगी देने का,उक्त बातें कही प्रयास रक्तदाता समूह के रेगुलर रक्तदाता व पूर्व सहायक अभियंता रिहन्द जल विधुत गृह पिपरी में कार्यरत प्रदीप सेन ने जो अब जल विधुत गृह ओबरा में सहायक अभियंता है और प्रयास से जुड़े हुए है बातचीत में बताया कि जब पिपरी में था तो प्रयास से जुड़ा और दिलीप दुबे से प्रेरित होकर पहली बार हिंडाल्को रेणुकूट में रक्तदान किया और अब तक सात बार कर चुका हूँ जब मैं ओबरा आया तो रक्तदान नही कर पा रहा था जैसे ही पता चला कि एक मित्र का 19 वर्षीय भाई अभिषेक वर्मा रॉबर्ट्सगंज स्थित साई हॉस्पिटल में भर्ती है और उसका प्लेटलेट्स काउंट मात्र तेरह हज़ार पहुँच गया है मैंने तुरंत प्रयास सचिव दिलीप दुबे से बात की और अपने तीन अवर अभियंता साथियों सलिल कुशवाहा, पंकज कुमार, राकेश कुशवाहा के साथ मध्य रात्रि में करीब दो बजे ओबरा से रॉबर्ट्सगंज जाकर साई हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान महादान का कार्य किया, तीन साथियों में से दो (ई. राकेश एवम् ई. पंकज) साथियों का पहला रक्तदान था वे रक्तदान करते काफ़ी उत्साहित दिखे। दिलीप दुबे ने कहा कि डेंगू मलेरिया का महामारी चारो तरफ फैला है जिससे ब्लड और प्लेटलेट्स की डिमांड बढ़ गयी है सभी सक्षम व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए जिसका उम्र 18 साल, वजन 45 kg से अधिक है और रक्तदान के समय हेमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 gm/dl से अधिक है तो पुरुष वर्ष में चार बार और महिला वर्ष में तीन बार रक्तदान कर पूण्य के भागी बन सकते है और किसी को जिंदगी देने की खुशी का अनुभव कर सकते है वही सभी रक्तदानी साथियों ने प्रदीप सेन का आभार व्यक्त किया कि आपके वजह से महान कार्य करने का अवसर मिला अब जब भी मौका मिलेगा हम सब अवश्य रक्तदान महादान का कार्य करेंगे और प्रयास से जुड़ने का खुशी भी व्यक्त किये अंत मे दिलीप ने कहा कि रक्तदान है सबसे बढ़कर, बड़े है इसके दानी ! देकर अपना रक्त, बचाते औरो की जिंदगानी !!

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।