तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में मानसून तैयारियों और जारी राहत कार्यों की समीक्षा की।
भारी बारिश के बीच चेन्नई और दक्षिणी जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निचले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मौसम विभाग ने छब्बीस अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।
प्रशासन का कहना है कि सभी जिला प्रशासन सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



