तेल टैंकर हमले में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित

हर्मुज जलडमरूमध्य में सात तेल टैंकरों पर हमले की खबर के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के बयान और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की प्रतिक्रिया ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है।
इस बीच राहत की खबर यह है कि कुवैत के झंडे वाले टैंकर एमटी अल दस्मा के सभी इक्कीस भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। इस टैंकर पर हर्मुज जलडमरूमध्य में प्रक्षेपास्त्र से हमला हुआ था। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।
भारतीय दूतावास हूती विद्रोहियों के उस दावे की भी जांच कर रहा है, जिसमें लाल सागर के जुकार द्वीप के पास एक नौका पर हमले की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि उस नौका पर चौदह भारतीय सवार थे।
हमलों की आशंका के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और ब्रेंट क्रूड एक सौ तेरह डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा। चीन ने बा�ब अल-मंदब जलमार्ग दोबारा खोलने की मांग का समर्थन किया है।



