थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया!

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया!

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 268/2023 धारा 363, 366 IPC से सम्बंधित अभियुक्त 1- मोहित सोनकर पुत्र राजू सोनकर को दिनांक-19.12.2023 को समय करीब 11:30 बजे 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसके माता-पिता/ परिजनों को सुपुर्द किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- मोहित सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी उचवा मोहल्ला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह जनपद बस्ती |
  2. उ0नि0 राहुल गुप्ता थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |
  3. का0 नीतिश सिंह, म0का0 रिमा पासवान थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |