मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।
![](https://lokayatdarpan.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240410-WA0242-768x1024.jpg)
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.04.2024 को उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त रनवीर सिंह उर्फ लल्लू सिंह पुत्र स्व0 बब्बू सिंह नि0 चमरौली थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 50 वर्ष को तुरिया धाम चमरौली आश्रम के पास से 01 किलो 450 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना अजगैन पर मु0अ0सं0 100/24 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का नाम व पता-
रनवीर सिंह उर्फ लल्लू सिंह पुत्र स्व0 बब्बू सिंह नि0 चमरौली थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 50 वर्ष ।
बरामदगी – 01 किलो 450 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र नाथ मिश्र
2-का0 अनूप द्विवेदी
3-का0 अंगद यादव
4-का0 यशवीर सिंह