देश के कोने कोने में प्रत्येक वर्ग व्यक्ति को जोड़ना लक्ष्य–अमित नुना

देश के कोने कोने में प्रत्येक वर्ग व्यक्ति को जोड़ना लक्ष्य–अमित नुनासंगठन पर्व को लेकर भाजपा ने की पत्रकारवार्ताटीकमगढ़। देश के कोने कोने में समाज के प्रत्येक वर्ग के ब्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा द्वारा संपूर्ण देश मे संगठन पर्वव मना रहा है। जिसके संबन्ध में जानकारी देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित की। जिसमे बताया गया कि भाजपा जिले की समस्त 808 वूथो पर संगठन पर्व मना रही है। जिसमे नए 2 लाख सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उक्त पर्व की देश मे शुरुआत 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सदस्यता दिलाकर की गई। साथ ही 3 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव को सदस्यता दिलाकर मध्य प्रदेश में अभियान शुरू किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए इतनी होड़ लगी की सदस्य बनने के लिए 70 हजार की वेटिंग रही। मात्र डेढ़ घण्टे में पूरे देश मे 1 करोड़ सदस्य बनने का आंकड़ा भाजपा ने पार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नुना ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ आंकड़े बढाना नही बल्कि कांग्रेस जैसी विदेश से जन्मी पार्टी की जगह भाजपा राष्ट्र की माटी में जन्मी भाजपा पार्टी को मजबूत व सशक्त बनाना है जिससे देश मजबूत बने।भाजपा जिलाध्यक्ष नुना ने कहा कि वर्ष 1984 में जब भाजपा की दो सीटें थी तब अन्य पार्टी नेता भाजपा का मजाक उड़ाते थे, लेकिन जब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में सत्ता में आई है, इससे उन हंसने बालो को जोरदार जवाब मिला है। क्योंकि भारत देश मे अगर किसी राजनैतिक पार्टी में लोकतंत्र जिंदा है तो बो भाजपा पार्टी है जहां एक आम आदमी भी पीएम पद तक पहुंच सकता है।भाजपा जिलाध्यक्ष नुना ने कहा कि छतरपुर मामले में सिर्फ पुलिस पर हमला नही था बल्कि लोकतंत्र व संविधान पर हमला था। ऐसे लोगो पर अगर कोई दल कार्यवाही कर सकता है तो बो जज्वा सिर्फ भाजपा में ही है।

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement