Breaking News
अगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचार

पास बुक लिए माथा पीट रहे रिटायर्ड कर्मचारी, उड़ गई लाखों की राशि पेंशनरों के खातों से उड़े लाखों रूपए, मची खलबली

Follow

Published on: 27-08-2024

पास बुक लिए माथा पीट रहे रिटायर्ड कर्मचारी, उड़ गई लाखों की राशिपेंशनरों के खातों से उड़े लाखों रूपए, मची खलबलीटीकमगढ़ । कोढ़ी-कोढ़ी माया जोरी… और जब यह माया रूपी राशि अचानक गायब हो जाये, तो गरीब रिटायर्ड कर्मचारियों पर क्या बीतेगी। अचानक गायब हुई राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। खातों से गायब हुई राशि को लेकर दो दिन गुजरने के बाद भी अब तक इस मामले में बैंक अधिकारी और जिला प्रशासन कुछ भी कह पाने की स्थिति में नजर नहीं आ रहा है। सरकारी सेवा से रिटायर्ड होने के बाद जो पेंशन ही रिटायर्ड कर्मचारियों के जीवन यापन का साधन होती है, जब उसी पेंशन की राशि पर डाका पड़ जाये, तो फिर क्या किया जाए। यह कहना है अपनी हजारों रूपए की राशि खोने वाले सेवा निवृत्त कर्मचारियों का। अचानक खातों से गायब हुई हजारों रूपए की राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस संबन्ध में अब तक शासन के जिम्मेदार अधिकारी एवं बैंक मैनेजर कुछ भी कह पाने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं। सारे दिन सेवा निवृत्त कर्मचारी इधर उधर आते जाते नजर आए। उन्होंने बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक टीकमगढ़ को दिए गए आवेदन में खातों से गायब हुई राशि का पता लगाने और खातों से गई राशि वापिस दिलाए जाने पर जोर दिया है। बताया गया है कि पुलिस न पेंशनर्स के भारतीय स्टेट बैंक के खातों से रकम बगैर सूचना और अवकाश के दिन काटी गई है, संदेह होने का कारण बना हुआ है। इस संबन्ध में बैंक मैनेजर को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि खातों से निकली राशि के संबन्ध में स्पष्ट जानकारी दी जाये, कि यह राशि आखिर क्यों उड़ाई गई है। इस मामले पर प्रकाश डालते हुए जिला पुलिस पेंशन संघ के जिलाध्यक्ष खलील खान ने बताया कि रविवार अवकाश के दिन दिनांक 25 अगस्त 24 को अचानक मैसेज बहुत से पेंशनरों के मोबाइल पर आए कि उनकी बड़ी मात्रा में रकम काट ली गई है। जब इन पेंशनरों ने खाता चेक किया तो उनकी रकम कटी हुई थी, उस दिन और अगले दिन भी अवकाश था, जो पूर्ण रूप से संदेह उत्पन्न कर रहा है, जिससे सभी पेंशनर्स बहुत दुखी हैं कि उनके साथ कोई धोखाधड़ी तो नहीं हुई है। बताया गया है कि आए मैसेज पर यह स्पष्ट नहीं हुआ कि रकम किसके द्वारा और क्यों काटी गई है और किसके खाते में डाली गई है। उन्होंने कहा है कि कृपया स्पष्ट बताने का कष्ट करें कि आखिर यह हजारों रूपए की राशि खातों से काटी क्यों गई है। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे चुकी रिटायर्ड कर्मचारी श्रीमती जयंती खरे। बताया गया है कि श्रीमती जयंती खरे एएनएम रिटायर्ड कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग का खाता बड़ागांव स्टेट बैंक में था, जहां से जयंती खरे रिटायर्ड एएनएम के खाते से बिना कुछ बताए ही 42 हजार 995 रूपए काट लिए गए हैं। खाते से राशि निकाले जाने से वह घबड़ा गई और तत्काल बड़ागांव पहुंची, जहां बैंक कर्मचारी अधिकारी भी संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा जिन पेंशनरों की बैंक खातों से राशि काटी गई है, उनमें भगवान दास कड़ा के 53 हजार रूपए, राकेश उपाध्याय के 53 हजार, सीताराम अहिरवार के 40 हजार 196 रूपए, सुरेश प्रसाद दौदेरिया के 55 हजार 917 रूपए, भगवत सिंह राठौर के 42 हजार 995 रूपए, शिवाकांत त्रिवेदी के 58 हजार 554 रूपए, राम कृष्ण यादव के 45 हजार 470 रूपए, अनवर अहमद निवासी शेखों का मुहल्ला के 96 हजार एवं सीताराम रिटायर्ड शिक्षक के 54 हजार रूपए शामिल हैं। इसके अलावा भी जिलें के अनेक पेंशनरों के खातों से राशि काटे जाने की चर्चाएं आम बनी हुई है। संगठन ने बैंक मैनेजर से खातों से निकली राशि के बारे में स्थिति स्पष्ट करने और पेंशनरों की काटी गई राशि वापिस दिलाए जाने की मांग की गई है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।