पूर्णिया में NIA-IB-ATS की छापेमारी, पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में BCA छात्र गिरफ्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में एनआईए, आईबी, एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बीसीए छात्र शाहिद अख्तर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातचीत कर रहा था और उसके ग्रुप में एक पाकिस्तानी नंबर भी सक्रिय पाया गया। पुलिस के अनुसार छात्र पिछले करीब दो वर्षों से कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था; एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
स्रोत: Right News — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://rightnews.in/crime-news/purnia-nia-ib-ats-joint-raid-youth-arrested/



