Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

प्रगतिशील किसान भृगुराम महतो के सफलता की कहानी

Follow

Published on: 02-11-2023

सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खेती-किसानी को बनाया जीविकोपार्जन का साधन

जमशेदपुर (झारखंड)। पोटका प्रखण्ड के कुलडीहा पंचायत अंतर्गत कालापाथर टोला, भुरकाडीह गांव निवासी भृगुराम भकत की पहचान आज अपने क्षेत्र में प्रगतिशील किसान के रूप में होती है । भृगुराम भकत ने एमए तक पढ़ाई की है । किसान परिवार से आने वाले भृगुराम के लिए खेती किसानी नई बात नहीं थी लेकिन पारंपरिक रूप से खेती करने के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक समस्या बनी रहती थी जिससे जीविकोपार्जन के लिए आय के अन्य स्रोत पर भी निर्भर थे । खेती से आय कैसे किया जाए इसकी जानकारी कृषि विभाग (आत्मा) से जुड़ने के बाद हुई।

केसीसी का लाभ लेकर पूंजी की समस्या को किया दूर, सालाना कर रहे 2 लाख रू से ज्यादा की आमदनी

खेती में आधुनिक तकनीक अपनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति किया मजबूत

भृगुराम बताते हैं कि खेती का कार्य उन्हें विरासत में मिला है लेकिन पारंपरिक तरीके से खेती से अपने परिवार के लिए ही अनाज का उत्पादन हो पाता था । कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जिसके बाद आर्थिक स्थिति को लेकर कभी सोचना नहीं पड़ा । आज वे अपने साथ 5 मजदूरों को सालभर रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। भृगुराम अपने खेत में आधुनिक तरीके से परवल, बैगन, लौकी, साग, धान के अलावा और सभी मौसमी सब्जियों की खेती कर सालाना दो से ढाई लाख रू. की आमदनी कर रहे हैं।

जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी बतातें है कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में भृगुराम महतो से मुलाकात हुई थी, उनके उत्साह को देखते हुए तकनीकी प्रशिक्षण से सबसे पहले जोड़ा गया । पूंजी की समस्या उन्होने बताई तो 50 हजार रू का केसीसी का लाभ देते हुए नगद फसल के रूप में सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया । आधुनिक तरीके से खेती कर दूसरे किसानों के लिए भी भृगुराम महतो ने मिसाल पेश की है, कृषि विभाग में टपक सिंचाई का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जल्द ही उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।