प्रतीक दीक्षित बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
— राष्ट्रीय संयुक्त सचिव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोशन।
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रतीक दीक्षित के संगठन के प्रति समर्पण, मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्य अभियान में सराहनीय योगदान के चलते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार संगठन के मुख्यालय प्रयागराज से जारी सूचना के अनुसार संगठन में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत रहे प्रतीक दीक्षित को उनके सराहनीय योगदान के चलते प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा दी गई है।