प्रदेश में गुलाबी सर्दी बढ़ी मौसम सात दिन शुष्क रहेगा

उत्तर प्रदेश में गुलाबी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान ऊंचा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान चौंतीस दशमलव दो डिग्री दर्ज किया गया, वहीं हरदोई सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान पंद्रह दशमलव पांच डिग्री रहा। विभाग का अनुमान है कि आने वाले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान के बीच बढ़ता अंतर लोगों को बदलते मौसम का अहसास करा रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से विशेषज्ञ सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए। किसानों के लिए शुष्क मौसम फसल कार्यों में सहूलियत भरा माना जा रहा है।



