प्रयागराज

कार्तिक महोत्सव अमृत उत्सव एवं दीपोत्सव का पर्व (महापौर गणेश केसरवानी)

बच्चों ने रंगोली और 31000 दीपों से बारादरी का घाट सजाया

26 नवंबर प्रयागराज,कार्तिक महोत्सव के पावन पर पूर्णिमा के पूर्व अवसर पर गंगा यमुना तहजीब सेवा सगंठन के अध्यक्ष सत्तेंद्र सोनकर, एवं प्रबंधक राजन शर्मा के द्वारा बारादरी बलुवाघाट पर बड़ी ही भव्यता के साथ मां यमुना जी के तट पर दीपदान एवं महा आरती की गई इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी मां यमुना की आरती किया और कहा कि कार्तिक महोत्सव का पावन पर्व पर प्रकृति अपनी अमृत की धार भारत की पुण्य भूमि पर बरसाती है इसलिए पावन महीना अमृत उत्सव के रूप में जाना जाता है और इस पर्व पर प्रयागराज की पावन भूमि पर मां यमुना और और मां गंगा के तट पर दीपदान करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश उत्पन्न होता है और नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है
इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नन्द गिरी व भा ज पा नेता रईश चंद्र शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने अपने विचार प्रकट करते हुए आरती की
कार्यक्रम के आयोजन गोलू सोनकर ने बताया कि इस कार्यक्रम मे 31000 हजार दीपो से घाट को सजाया गया उसके बाद बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को सुंदर-सुंदर रंगोली बनाने को लेकर महापौर गणेश केसरवानी ने सम्मानित किया और गंगा यमुना तहजीब सेवा संगठन की तरफ से पुरस्कृत किया
कार्यक्रम के संयोजक रुपाली जी एवं संगठन के उपाध्यक्ष रवि साहू ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया
कार्यक्रम का संचालन अभिलाष केसरवानी ने किया
इस अवसर पर राजेश केसरवानी ,वरुण केसरवानी सुब्रतो,बॉबी साहू, वैष्णवी जायसवाल, हर्ष पाल, अंजलि केसरवानी, नैंसी यादव, अजगर हसन, आर्या गुप्ता, सोनाली कुशवाहा, आयुषी कुशवाहा, अजय अग्रहरि,एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे