प्रॉपर्टी टैक्स डिजिटाइजेशन- मा0 महापौर द्वारा उदघाटन:- प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रॉपर्टी टैक्स डिजिटाइजेशन- मा0 महापौर द्वारा उदघाटन:- प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

नगर निगम प्रयागराज द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स (गृहकर) के विषय में आम नागरिकों को सूचना की सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत् आज दिनांक 04 सितम्बर 2023 को मा0 महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा हाउस टैक्स कन्ट्रोल रूम का उदघाटन प्रयागराज नगर निगम मुख्यालय में किया गया। हाउस टैक्स कन्ट्रोल रूम द्वारा सभी नागरिकों की गृहकर सम्बन्धी सभी समस्याओं का निवारण किया जायेगा। जिसमें अनेक सर्विसेज उपलब्ध करायी जा रही हैः-
  1. टैक्स सम्बन्धी समस्याओं एवं जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर
  2. कॉल सेन्टर द्वारा भवन स्वामियों को टैक्स सम्बन्धी जानकारी एवं टैक्स जमा करने के लिए रिमाइन्डर।
  3. बकायेदारों को हाउस टैक्स पेमेन्ट हेतु जानकारी एवं रिमाइन्डर।
  4. ऑनलाइन पेमेन्ट हेतु जानकारी एवं समस्याओ का निवारण।
  5. आगामी प्रॉपर्टी टैक्स से सम्बन्धी कार्यक्रम के विषय में जानकारी (जैसे जी0आई0एस0 ऑब्जेक्शन निस्तारण कैम्प का दिनांक एवं स्थान)।
  6. जोनल कार्यालय एवं टैक्स अधिकारियों की सूची।
  7. सिंगल विन्डो क्लीयरेन्स, ऑनलाइन आफलाइन पेमेन्ट से सम्बन्धित जानकारी।
  8. आई0वी0आर0एस0 कॉल्स
  9. डाटा डिजिटाइजेशन
  10. व्ह्ाट्सऐप बॉट
    जन सम्पर्क अधिकारी
    नगर निगम, प्रयागराज।

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement