Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

बंधागोभी की खेती बनी आलोका रानी महतो की पहचान, सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर परिवार की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत

Follow

Published on: 07-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। महिलाओं के प्रति समाज की सोच को तोड़ते हुए घाटशिला प्रखंड के तमकपाल गांव की रहने वाली आलोका रानी महतो आज महिलाओं के लिये प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं । यह सफलता की कहानी उस महिला की है जिन्होने घर का काम संभालने के साथ-साथ खेत-खलिहान भी देखती हैं, इन्होंने खेती की शुरूआत तो पुराने तरीके से की, लेकिन आज नई तकनीकों से खेती करके लाभ कमा रही हैं।

आलोका रानी महतो की पहचान विशेषकर बंधागोभी की खेती को लेकर है । वे पिछले 6 सालों से सब्जी की खेती कर रही हैं । खेती के कार्य में आलोका को उनके परिवार वाले का भी पूरा सहयोग मिलता है तथा बेहतर जीवनयापन कर रही हैं ।

जोहार परियोजना से पानी की समस्या हुई दूर

आलोका बताती हैं कि पहले पानी की समस्या होने के कारण कम जमीन में ही खेती कर पाती थीं। आत्मा संस्थान के सहयोग से पिछले साल सोलर पंपसेट जोहार परियोजना के अंतर्गत मिला । सौर उर्जा चालित पंपसेट होने से अब शून्य लागत में सिंचाई का सुविधा प्राप्त हुआ। सिंचाई कुआं से 1.5 एकड़ के खेत में सिंचाई की सुविधा सुलभ हो पाया जिसमें सब्जी की खेती करती हैं। आलोका ने लगभग 2000 बंधागोभी का पौधा लगाया है । इसके अलावा भिंडी एवं लौकी की बुआई अन्य खेत में किया है ।

बीते दिनों बंधागोभी का उपज होने से आलोका को 40 हजार से अधिक का मुनाफा हुआ। 80-90 हजार सलाना बंधागोभी की खेती से आलोका को लाभ हो रहा है । विगत वर्ष 2022-23 में आलोका रानी को आत्मा अन्तर्गत क्रियान्वित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत 1 एकड़ में गरमा मूंग का प्रत्यक्षण कराया गया जिसका उपज लगभग तीन तोड़ाई में ढ़ाई क्वींटल प्राप्त हुआ है।

तकनीकी प्रशिक्षण से हुनरमंद बन रहीं आलोका

आत्मा द्वारा चलाये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम से आलोका रानी महतो एवं उनके जैसे सभी प्रगतिशील किसानों को जिला कृषि कार्यालय द्वारा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है। बीते माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई आलोका रानी महतो ने समेकित कृषि प्रणाली के बारे में जाना तथा बड़े स्तर पर इस प्रणाली को अपनाते हुए खेती किसानी को लेकर उत्साह दिखाया है।

आगे जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी कहते हैं कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है, ऐसे में आलोका रानी महतो एवं इनके जैसे अन्य किसानों को प्रोत्साहित कर तकनीकी प्रशिक्षण देना हो या योजनाओं का लाभ, जिला प्रशासन द्वारा किसान हित में सजग प्रयास किए जा रहे हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।