बाबूलाल मरांडी ने संसदीय चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

जमशेदपुर (झारखंड)। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने जमशेदपुर के साकची स्थित जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर स्थानीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी जी, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।