Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

बाल विवाह को लेकर मीडियाकर्मियों के लिये जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला आयोजित

Follow

Published on: 04-11-2023

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)। समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को समाहरणालय के ब्लॉक ‘सी” के सभागार में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत जिले के मीडियाकर्मियों के बीच उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने सभी मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की.उन्होंने कहा कि आप सभी अपना कीमती समय निकालकर इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहें हैं इसके लिये आपको साधुवाद है।

उन्होंने कहा कि आप लोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं इस नाते बाल विवाह को रूकवाने में आपकी भी उतनी ही जिम्मेवारी है जितना कि हमारा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह आज भी हमारे समाज में मौजूद है जो कि कहीं से सही नहीं है। इसे कैसे रोका जाये और इससे जुड़े कानूनों और प्रावधानों से आपको अवगत कराने हेतु यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह को लेकर आमजनों के बीच व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है.ऐसे में सब सभी से अपील है कि जिले को बाल विवाह से पूरी तरह से मुक्त करने के इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से जुड़ी शिकायत के लिए चाइल्ड लाइन के नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावे उन्होंने बाल विवाह के संबंध में मीडिया के दायित्वों, बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानून में मीडिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के विषय पर चर्चा किया।

इस दौरान बाल विवाह विषयक पर लिखे जाने वाली खबरों में क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला गया। इसके पूर्व यूनिसेफ के प्रोजेक्ट को ऑर्डिनटोर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी मीडिया कर्मियों को बाल विवाह से जुड़े आंकड़ो से अवगत कराया।

मौके पर उपरोक्त के अलावे संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष,सदस्य व बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-228008 तथा 9065016304

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।