Breaking News
अगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचार

भाजपा एवं कांग्रेस के 19 पार्षदों ने मिलकर अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चाः

Follow

Published on: 20-08-2024

भाजपा एवं कांग्रेस के 19 पार्षदों ने मिलकर अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चाः अविश्वास का पत्र लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे, भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद शामिल टीकमगढ़ नगर पालिका के 19 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा को दिया है। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर कुल 19 पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे हैं। कलेक्टर दफ्तर में सभी पार्षदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।दरअसल, नगर पालिका टीकमगढ़ में वर्तमान में कांग्रेस के अब्दुल गफ्फार अध्यक्ष हैं। नपा के कुल 27 पार्षदों में से 14 पार्षद कांग्रेस के जीते थे। भाजपा के 10 और 3 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीते थे। वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल के 2 साल पूरे होते ही भाजपा के 10, कांग्रेस के 6 सहित 3 निर्दलीय पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया है। आज सुबह 11.30 बजे 19 पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर ने तत्काल सीएमओ शिवी उपाध्याय को बुलाया। देहात और कोतवाली पुलिस थाना को कलेक्टर दफ्तर के आसपास तैनात कर दिया गया है। करीब डेढ़ घंटे से सभी पार्षद कलेक्टर दफ्तर में मौजूद हैं। सभी पार्षदों के एक-एक कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीति गरमा गई है।ये पार्षद कलेक्टर के पास पहुंचे। हबीब राईन सुषमा संजय नायक राजकुमार यादव जसवंत सीता बाई अरविंद रजक मोना जैन हरिबाई प्रजापति लक्ष्मी चंद्रभान प्रजापति अजय यादव चंद्रप्रभा संजू झा अभिषेक खरे आरती महेश साहू निकिता पंकज प्रजापति समा जाहिद खां मुन्नालाल साहू राजीव जैन बृज किशोर तिवारी राखी ध्रुव यादव सहित इतने पार्षद शामिल रहे हैं।अभी नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मालिक के साथ कांग्रेस के 1 मधु नायक पार्षद2उषा सोनी3 लाली अहिरवार4नफीशा बानो5 पूनम जैशवाल6 अलमीनानाज 7अनीस अहमद *सबसे बड़ा सवाल यह कि सभी पार्षद बोल* रहे में कांग्रेसी हूं फिर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव किस उद्देश्य से ला रहेयह लोगों के बीच बड़ा सवाल पैदा हो रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव में शामिल कांग्रेसी पार्षद बोल रहे हैं कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और कांग्रेस के साथ हूं, लेकिन अभी तक यह किसी ने नहीं कहा कि मैं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक के साथ हूं।यह सोचने बाला सवाल है

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।