भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत प्रांतीय कार्यशाला — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

*भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत प्रांतीय कार्यशाला* — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत के प्रांतीय महासचिव अमित श्याम जी की विज्ञप्ति के अनुसार आज भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन होटल पार्क व्यू में किया गया |

कार्यशाला की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष निखिलेश कुमार जी ने की |

परिषद के उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मार्गदर्शन क्षेत्रीय महासचिव  सी ए भारत भूषण जुनेजा जी, क्षेत्रीय वित्त सचिव सी ए पवन अग्रवाल जी, राष्ट्रीय उप चेयरमैन नवीन जी, सुनील सिन्हा  जी, डॉक्टर कविता शाह एवं निशा जायसवाल जी ने दिया |

कार्यशाला को संपादित करने के लिए विशेष सहयोग प्रांतीय  सचिव रमा शंकर सिंह एबं प्रांतीय संगठन सचिव श्रीमती अल्का श्रीवास्तव ने दिया |

प्रांतीय कार्यशाला में  प्रयाग प्रांत के संरक्षक प्रमोद बंसल जी, राजीव रतन भागव जी,, प्रांतीय संयोजक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग डॉक्टर सविता अग्रवाल जी  ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी  सुनील धवन जी, उपाध्यक्ष उदयभानु सिंह जी, मधुबाला श्रीवास्तव जी, संस्कृति सप्ताह के संयोजक जोहरी राधेश्याम करैल, राकेश मित्तल  एवं अन्य शाखों के दायित्वधारियों  की विशेष सहभागिता रही |

भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध एवं संपन्न वर्ग का संगठन है जो वंचित वर्ग को निस्वार्थ सेवा एवं देश की भाबी पीढ़ी को संस्कारित करने का कार्य करती है |

ऐसे ही विषयों पर विशेष जानकारी हेतु भारत विकास परिषद ने कार्यशाला का आयोजन किया था |

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव अमित श्याम जी ने किया |

 अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय वित्त सचिव रमाशंकर सिंह जी ने किया |